फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused of deadly attack on forest workers arrested

Rishikesh News: वनकर्मियों पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 01:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 26 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of deadly attack on forest workers arrested

विज्ञापन
पुलिस ने वनकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय की समक्ष पेश कर दिया गया है।

मामला हरिपुर कला क्षेत्र का है। बीते 15 फरवरी को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे। क्षेत्र में गश्त कर रहे दो वनकर्मियों ने जब बकरी चरा रहे युवक को प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर जाने को कहा तो युवक ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर दोनों वनकर्मियों पर जानलेवा हमला के दिया।
विज्ञापन




घायल वनकर्मियों को एम्स में भर्ती कराया गया। मारपीट के दौरान आरोपी ने एक वनकर्मी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। वन दरोगा मनोज चौहान ने रायवाला पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पुलिस टीम ने गंगा सूरजपुर कॉलोनी हरिपुर कला निवासी नाहर सिंह को हरिपुर कला स्थित गोडविन होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय की समक्ष पेश कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed