फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused arrested with 240 narcotic capsules

240 नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 240 narcotic capsules
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को नशीली दवाईयां उपलब्ध कराने वाले आरोपी युवक को थाना रायावाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान नेपाली तिराहा के पास हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रहे एक दुपहिया वाहन सवार आशीष बिष्ट (28) निवासी छिद्दरवाला, थाना रायवाला को रोककर चेक किया गया। पुलिस टीम को वाहन के साइड बैग में एक दवाई का डिब्बा मिला। डिब्बे की जांच करने पर उसमें पुलिस को 240 नशीली कैप्सूल बरामद हुई। युवक के पास इन दवाइयों को रखने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस टीम ने वाहन सीज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद युवक न बताया कि वह इन दवाइयों को ज्वालापुर, हरिद्वार आदि जगहों से खरीद कर लाता है। जिसें वह ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला आदि स्थानों पर स्कूल, कॉलेज के बच्चों को बेचता है। टीम में थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी, उपनिरिक्षक रघुवीर कपरुवान, कांस्टेबल प्रवीण नेगी, सलेख चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed