फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Absconding accused of culpable homicide of girl arrested

Rishikesh News: युवती की गैर इरादतन हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 03:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused of culpable homicide of girl arrested
कोतवाली पुलिस ने युवती की गैर इरादतन हत्या के आरोप में बीते जनवरी माह से फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन




बीते 22 जनवरी को सकल साहनी पुत्र महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी, मायाकुंड, ऋषिकेश ने कोतवाली में लिखित तहरीर दर्ज कराई। जिसमें बताया कि 21 जनवरी की शाम पड़ोस में रहने वाले बैजनाथ साहनी ने साथियों सहित उनके परिजनों से साथ डंडों व प्रेशर कूकर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिसमें उनकी पुत्री रूपा के सिर पर गंभीर चोट आईं और उपचार के दौरान एम्स में उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बैजनाथ साहनी व साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में घटना से संबंधित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक अन्य आरोपी छोटू साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी, बंगाली बस्ती, मायाकुंड, ऋषिकेश घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसे पुलिस टीम ने शुक्रवार को योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed