फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Abir and gulal flew in the city

Rishikesh News: नगर में जमकर उड़े अबीर और गुलाल

Tue, 11 Mar 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 11 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Abir and gulal flew in the city

विज्ञापन
नगर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठनों की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अबीर गुलाल उड़ाकर संगठन पदाधिकारी और सदस्यों ने एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने चटपटी चाट का जमकर लुत्फ उठाया।



श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने होली मिलन समारोह पर गेंदा, गुलाब की पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। समिति की ओर से जर्मनी से आयी आध्यात्मिक एवं पर्यावरणविद मेकाला को सम्मानित किया गया। समिति के सचिव महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि समिति शीघ्र ही गंगा स्वच्छता के लिए क्षेत्र में एक जनजागरूकता रैली व बौद्धिक सत्र का आयोजन करेगी। इस मौके पर चंद्रवीर पोखरियाल, डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, रामकृष्ण पोखरियाल, ललित सिंह पंवार, नरेंद्र मैठाणी, सतेंद्र चौहान, धनीराम बिन्जोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




सुमन विहार बापूग्राम में राष्ट्रीय हिंदू संगठन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदस्यों ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर सत्येंद्र दुबे, नरेंद्र शर्मा, जगदीश सिंह भंडारी, सुभाष सैनी, राजेश्वर शर्मा आदि शामिल रहे। गंगानगर में पार्षद संध्या बिष्ट गोयल और समाजसेवी एकांत गोयल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कुलदीप पंवार ग्रुप ने राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, डॉ. दीपक गोयल, दिनेश कोठारी, केके सचदेवा, पार्षद आशु डंग, प्रिंस मनचंदा, विशाल कक्कड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीतानगर गली नंबर दो स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं के उत्थान और विकास पर चर्चा की गई। इस मौके पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, पूनम शर्मा, नलिनी शर्मा, डॉ. शीतल माधवी गुप्ता, आरती दीदी आदि मौजूद रहीं।



---

गांव को नशामुक्त बनाने की ली शपथ



प्रतीक नगर पंचायत भवन में महिला मंगल दल की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। गांव को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।



सोमवार को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में निवर्तमान ग्राम प्रधान अंजना चौहान, गीतांजलि जखमोला, बीना बंगवाल, दीपा चमोली, कमलेश भंडारी ने होली पर्व पर विचार व्यक्त किए। महिला मंगल दल की अध्यक्ष माया डबराल ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के सभी लोगों को एकजुट करना है।



निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर और राजनीति से हटकर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम में गांव को नशामुक्त बनाने की शपथ ली गई। इस मौके पर अजय साहू, भागीरथी भट्ट, रोशनी नौटियाल, शोभा बडोनी, सुषमा देवी, रुचि आदि शामिल रहे।




उधर देवभूमि मां गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट ढालवाला की ओर से महिला दिवस और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वनिर्मित रंग और फूलों से होली खेली गई। संस्था अध्यक्ष रीना उनियाल, योगेश उनियाल, भगवती काला, अमिता उनियाल, बबीता सकलानी, रोशनी रतूड़ी, पिंकी जोशी, गीता सिलस्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed