{"_id":"65469081ba9c47fc0403ba44","slug":"a-total-of-17-candidates-enrolled-in-the-pandit-lalit-mohan-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-281086-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऋषिकेश विवि परिसर में 17 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऋषिकेश विवि परिसर में 17 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iअध्यक्ष, उपाध्यक्ष व विवि प्रतिनिधि पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने कराया नामाकंन
I
Iसह सचिव व सचिव पद पर दो-दो व कोषाध्यक्ष पद पर चार ने कराया नांमाकंन
I
श्रीदेव सुमन विवि के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। रविवार को 11 बजे से 12 बजे तक नाम वापसी व 12 से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। कोषाध्यक्ष पद पर सर्वाधिक चार उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है।
शनिवार को ऋषिकेश परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। 11 बजे सुबह से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया शाम तीन बजे तक चली। सभी पदों पर नामांकन के लिए परिसर प्रशासन की ओर से अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। अध्यक्ष पद पर अनिरुद्ध शर्मा, रोहित नेगी व हिमांशु जाटव ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर अमीषा खत्री, निहारिका व संजय कुड़ियाल, सचिव पद पर अनुज व माघवेंद्र मिश्रा, सह सचिव पद पर राहुल गौतम व सोनू शाह, कोषाध्यक्ष पद पर राधा, सागर कुमार, साक्षी भट़्ट, साक्षी रांगड़ तथा विवि प्रतिनिधि पद पर अंकित तोपवाल, विपिन तिवारी व यश गर्ग ने नामांकन कराया।
उपाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भी तीन छात्राओं ने नामांकन कराया है। कुल छह छात्राओं ने भी नामांकन कराया है। परिसर के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने देर शाम नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की। प्रो. गुप्ता ने कहा कि रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। विभिन्न छात्र संगठनों और उम्मीदवारों के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।