फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A symbolic jam was demonstrated by Bharatiya Go

Rishikesh News: गोमाता की रक्षा के लिए गो सेवकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Mar 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
A symbolic jam was demonstrated by Bharatiya Go
भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से इंद्रमणि बडोनी चौक पर सांकेतिक जाम कर प्रदर्शन किया गया। मंच गोमाता राष्ट्रमाता महाअभियान के तहत गो हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन


भारतीय गो क्रांति मंच महंत गोपाल मणि के आह्वान पर गोमाता राष्ट्रमाता महाअभियान चला रहा है। जिसके तहत मंच से जुड़े गो सेवकों ने रविवार को इंद्रमणि बडोनी चौक पर 10 मिनट के लिए सांकेतिक चक्का जाम किया और गो हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए नारेबाजी की। मंच की वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदना साधुका ने कहा कि जब गाय माता दूध देना बंद कर देती है तो पशु पालक गो माता को सड़कों पर छोड़ देते हैं। जिससे गो माता का अपमान हो रहा है। गो माता के इसी अपमान को रोकने के लिए मंच की ओर से देशभर में महाअभियान चलाया जा रहा है। इस मौके राम सिंह पंवार, पूरण सिंह नेगी, आरके सूरी, सोबत सिंह चौहान, शोभा भंडारी, उर्मिला रतूड़ी, नागेश्वरी देवी, अबला देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed