{"_id":"65468e0a26e8f08faf01cd9b","slug":"a-seven-day-program-was-organized-towards-setu-foundation-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-281080-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्रों को दी वैदिक गणित की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्रों को दी वैदिक गणित की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iसेतु फाउंडेशन की ओर से सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजनI
वीरभद्र रोड स्थित पंख विद्यालय में सेतु फाउंडेशन की ओर सात दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत की सनातनी धरोहर वेदों में उल्लेखित वैदिक गणित का वर्तमान पीढ़ी के मध्य प्रचार और संरक्षण के उद्देश्य से शैक्षिक सत्र का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करीब 80 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वैदिक गणित के विशेषज्ञ सेवानिवृत्त आईटीएस अधिकारी पी. राजगोपालन अय्यर ने कहा कि इस विद्या का प्रयोग आज भी विज्ञान से संबंधित कई प्रयोगों में किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों को बोर्ड की परीक्षाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में ससमय प्रश्नों को हल कर अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं। किंतु प्रचार के अभाव में वैदिक गणित सामान्य छात्रों तक अपनी पहुंच नहीं बना पाई है।
कहा प्रतिभागियों के साथ गणितीय ध्यान, योग के अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों के परीक्षाओं और अध्ययन के दौरान ध्यान केंद्रीकरण में सुधार के लिए अभ्यास भी किया जाएगा। संस्था की सचिव सरिता भट्ट ने कहा कि प्रतिभागियों के मध्य वैदिक गणित की प्रारंभिक ज्ञान के विस्तार के लिए सात दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर संस्था के संस्थापक श्याम प्रकाश रतूड़ी, पंख स्कूल की संस्थापक अलंकृता बनर्जी, प्रधानाध्यपिका स्वाति माही, तानिया शर्मा, श्वेता ओबराय आदि शामिल रहे।