फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A painting competition was organized by Nagar Palika

Rishikesh News: पालिका ने स्वच्छता पर आयोजित कराई पेंटिंग प्रतियोगिता

Wed, 06 Nov 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
A painting competition was organized by Nagar Palika
Iतीन क्विंटल गीला-सूखा कूड़ा एकत्र कर भेजा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रI
विज्ञापन


नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला की ओर से स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली व राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के आठवें दिन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निकाय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इसके बाद निकाय की टीम ने ढालवाला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें तीन कुंटल गीला-सूखा कूड़ा एकत्र कर अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा गया।


मंगलवार को पेंटिंग प्रतियोगिता में स्वामी नारायण बाल संस्कार शिक्षण केंद्र शीशमझाड़ी, प्राथमिक विद्यालय राजीव ग्राम, स्वामी शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल और पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पेंटिंग बनाई। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि पेंटिंग के विजेता छात्र-छात्राओं को आगामी 15 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद निकाय की टीम ने ढालवाला क्षेत्र में दीपावली पर्व के बचे अवशेष को हटाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सजवाण, स्वामी नारायण बाल संस्कार शिक्षण केंद्र के पर्यवेक्षक रामकृष्ण पोखरियाल, प्राचार्य रजनी ममगाईं, पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के पीटीआई सचिन, सफाई सुपरवाइजर राजू, महिपाल, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed