{"_id":"58a359f94f1c1b1235d8601d","slug":"a-message-of-love-with-plantation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर दिया प्रकृति से प्यार का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर दिया प्रकृति से प्यार का संदेश
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
मायाकुंड स्थित उडान स्कूल में वेलेंटाइन डे पर पौधरोपण करते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान फाउंडेशन की ओर से मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर वेलेंटाइन डे मनाया गया। पौधरोपण कर पहला प्यार प्रकृति के नाम का संदेश देकर लोगों से एक पौधरोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ट्रस्ट निदेशक डा. राजे सिंह नेगी बताया हर व्यक्ति का पहला प्यार प्रकृति के लिए होना चाहिए। अगर हर व्यक्ति हर खुशी के लम्हों में एक पौधरोपण करेगा तो, उसकी वजह से हजारों लोगों को स्वच्छ हवा और वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनियोजित विकास के नाम पर प्रकृति का अंधाधुंध दोहन को हर खुशी के मौके पर पौधरोपण कर बचाया जा सकता है। इस अवसर पर राजा ढिंगरा, हिमित कक्कड़, आशुतोष कुड़ियाल, निधि शर्मा, दिव्या सक्सेना, प्रिया क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन