फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A man jumped ahead of the train.

फोन कर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Sat, 20 May 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला। Updated Sat, 20 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
A man jumped ahead of the train.
रेल ट्रैक - फोटो : Demo pic

लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह जसवंत सिंह (45)पुत्र गुरमेख सिंह निवासी नुन्नावाला, भानियावाला थाना डोईवाला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने से पहले जसवंत ने अपने बहनोई को फोन से जानकारी दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि जसवंत सिंह (45) पुत्र गुरमेख सिंह निवासी नुन्नावाला, भानियावाला थाना डोईवाला ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे अपने बहनोई शेरगढ़, डोईवाला निवासी ओम प्रकाश को फोन करके बताया कि जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन


उसने अपनी लोकेशन लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास बताई। इससे पहले ओम प्रकाश उसे कुछ समझा पाते, जसवंत ने फोन काट दिया। इसके बाद जसवंत लच्छीवाला रेलवे ट्रैक पर आ रही एक ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आकर जसवंत की मौत हो गई। इसके बाद जसवंत के घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed