फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A grand procession was organized by Shri Guru Singh Sabha.

Rishikesh News: श्री गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर नगर में निकाली शोभायात्रा

Sun, 26 Nov 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was organized by Shri Guru Singh Sabha.
I- पंज प्यारों की अगुवाई में सुंदर फूलों से सजी पालकी के साथ चले श्रद्धालु
विज्ञापन

I

I
I

I- गतका पार्टी का सिख युद्ध कला का हैरतअंगेज करतब रहा आकर्षण का केंद्रI

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानकदेव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर में श्री गुरु सिंह सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। शोभायात्रा में सिख श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



शनिवार को सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक नगर के मुख्य गुरुद्वारे से शोभायात्रा शुरू की गई। बैंड बाजों के अलावा वाद्य यंत्रों की धुनों और पंज प्यारों की अगुवाई में सुंदर फूलों से सजी पालकी के साथ श्रद्धालु चले। श्रद्धा और विश्वास के साथ शोभायात्रा नगर के मिल चौक, डोईवाला चौक, देहरादून चौक, मिस्सरवाला, चांदमारी, प्रेमनगर बाजार होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण पंज प्यारों की अगुवाई में सजी पालकी, गतका पार्टी का सिख युद्ध कला का हैरतअंगेज करतब, शबद कीर्तन करते जत्थे, सड़क की साफ-सफाई करते हुए चलते श्रद्धालु और आगे चल रहे स्कूली बच्चे आदि रहे थे। नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चना, हलवा, खिचड़ी और चाय आदि के प्रसाद का वितरण किया गया। गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को गुरुपर्व नगर के मुख्य गुरुद्वारे में मनाया जाएगा। पुलिस और नगर पालिका के अलावा अन्य लोगों का सहयोग के लिए आभार जताया गया। शोभायात्रा में इंद्रजीत सिंह लाडी, मदनजीत सिंह, गुरुदेव सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र ,खालसा, अमरजीत सिंह, साहब सिंह, ओमकार सिंह, बलदेव सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, ईश्वर अग्रवाल, सागर मनवाल, गौरव सिंह आदि शामिल हुए। शाम को गुरुद्वारे में भव्य आतिशबाजी की गई।






Iगुरु नानकदेव की शिक्षाओं से होगा समाज का सशक्तिकरणI

नगर कीर्तन का नगर चौक डोईवाला पर नगर के युवाओं और व्यापारियों की ओर से स्वागत किया गया। यहां पौटा साहिब से आए कथावाचक गुरदीप सिंह ने श्री गुरु नानकदेव महाराज की शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज ने समूची दुनिया का त्याग और बलिदान के अलावा समाज के लिए बेहतर काम करने की शिक्षा दी। कहा कि सिख परंपरा का इतिहास गौरवशाली है। गुरु नानकदेव महाराज संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणापुंज है। इस दौरान प्रधान गुरदीप सिंह, बलविंदर सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह काकू, जगदीप सिंह, रविन्द्र सिंह, अमनदीप राजा, तेजेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह और अजय अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed