फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A grand procession of Shri Ram was taken out in Raiwala

Rishikesh News: रायवाला गांव में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली

Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
A grand procession of Shri Ram was taken out in Raiwala
श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान श्री राम विवाह के पश्चात क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन




शोभायात्रा रामलीला स्थल से शुरू होकर बनखंडी मंदिर रायवाला, बसंती माता मंदिर होशियारी मंदिर से वापस राम लीला स्थल तक पहुंची। इस दौरान मनमोहक झांकियों ने क्षेत्र वासियों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल रही।

प्रतीक नगर के हनुमान चौक में आयोजित श्री रामलीला में भगवान श्री राम के विवाह के पश्चात क्षेत्र में बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह खड़े भक्तों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में गुरु विश्वामित्र के साथ प्रभु राम, लक्ष्मण दिव्य सिंहासन पर विराजमान रहे।
विज्ञापन


इस दौरान जय श्रीराम के नारों की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि गत 10 अक्तूबर से शुरू हुई रामलीला 24 अक्तूबर मंगलवार को संपन्न होगी। इस दौरान अजय शाहू, जगदीश पंत, मनोज कंडवाल, गोपाल गिरि, माया डबरा, रानी देवी, सुषमा, उमा जोशी, नंदनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed