फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A fee will be charged for the thrill of the glass walkway.

Rishikesh News: कांच के फुटपाथ पर रोमांच के लिए लगेगा 100 रुपये शुल्क

Sat, 25 Jul 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 25 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A fee will be charged for the thrill of the glass walkway.
बजरंग सेतु पर बना कांच का फुटपाथ: संवाद - फोटो : Information Department
तीर्थनगरी के बजरंग सेतु पर बने आकर्षक कांच वाले फुटपाथ (ग्लास वॉक) पर घूमने और चहलकदमी करने के लिए अब पर्यटकों को जेब ढीली करनी होगी। विभाग की ओर से तैयार की गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार बड़े लोगों से प्रति दो घंटे 100 रुपये और छोटे बच्चों से 50 रुपये शुल्क लिए जाने का प्रस्ताव है। शुल्क व्यवस्था लागू करने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बजरंग सेतु के कांच वाले फुटपाथों पर आवाजाही के लिए लोनिवि नरेंद्र नगर की ओर से मानक तय कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यटक इस अनूठे अनुभव का आनंद ले सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि शुल्क निर्धारित करने का मुख्य उद्देश्य कांच वाले फुटपाथ की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण रखना और व्यवस्थाओं के संचालन का खर्च वहन करना है।
विज्ञापन


पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए पुल पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की जाएगी। दिन और रात की दो शिफ्टों में सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। प्रवेश द्वारों पर दो-दो, निकासी द्वारों पर एक-एक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेगा। वहीं ग्लास फुटपाथ पर बने सेल्फी प्वाइंट पर भी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। रात्रि के समय पुल के दोनों सिरों पर चार-चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना की आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

प्रति वर्ष 4 करोड़ आय का लक्ष्य
लोनिवि ने बजरंग सेतु से प्रतिवर्ष 4 करोड़ का लक्ष्य रखा है। लोनिवि अधिकारियों का कहना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में राज्य में अन्य स्थानों पर भी कांच के फुटपाथ वाले पुल बनाए जाएंगे, जिससे राजस्व भी बढ़ेगा और पर्यटन भी।

---
सितंबर-अक्तूबर में प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

बजरंग सेतु पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। फरवरी माह से इस पुल पर लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। कई बार फुटपाथ के कांच टूट भी चुके हैं लेकिन अभी तक पुल का उद्घाटन नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि सितंबर-अक्तूबर में यहां प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है, इसी दौरान प्रधानमंत्री के हाथों पुल का उद्घाटन करवाया जाएगा।

---

बजरंग सेतु के कांच वाले फुटपाथ पर चहलकदमी के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। जल्द निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर इसे विधिवत लागू कर दिया जाएगा। - केएस नेगी, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed