{"_id":"6b01a9df5232edfca60f0bd8","slug":"a-decline-in-gold-prices-has-brought-renewed-vibrancy-to-the-bullion-market-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-1117250-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सोने के दाम में गिरावट से सराफा बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सोने के दाम में गिरावट से सराफा बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन
सोने की कीमतों में आई गिरावट ने तीर्थनगरी के सराफा बाजार में एक बार फिर रौनक लौटा दी है। शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही आभूषणों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है।
खासकर महिलाएं और युवतियां शादी समारोह के लिए अपनी पसंद के आभूषण खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। लंबे समय से सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण खरीदारी से दूरी बनाए रखने वाले ग्राहकों ने अब कीमतों में गिरावट के बाद राहत की सांस ली है।
सराफा कारोबारी हितेंद्र पंवार ने बताया कि पिछले कई महीनों से सोने के दाम में लगातार उछाल आने के कारण ग्राहकों ने खरीदारी काफी कम कर दी थी। महंगाई के कारण लोग भारी आभूषण खरीदने के बजाय हल्के वजन और कम कीमत वाले गहनों को प्राथमिकता दे रहे थे। अब कीमतों में गिरावट आने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शादी-विवाह के शुरुआती लगन में सोने के दाम कम होने से सबसे अधिक राहत मध्यमवर्गीय परिवारों को मिली है। शादी के लिए पहले से खरीदारी की योजना बना रहे लोग अब अपनी पसंद के गहने खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोने की कीमतों में कमी आने से सराफा कारोबारियों को भी राहत मिली है। बीते दिनों कम बजट में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या अधिक थी लेकिन अब ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार आभूषण खरीद रहे हैं। बाजार में सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, कानों के झुमके और शादी में पहनने वाले पारंपरिक आभूषणों की मांग बढ़ रही है।