फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गंगा तट पर मुर्गो के अवशेष फेंकने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

गंगा तट पर मुर्गो के अवशेष फेंकने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

Thu, 16 May 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
गंगा तट पर मुर्गो के अवशेष फेंकने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ग्राम सभा खदरी खड़क माफ की सीमा पर गंगा तट के पास मृत मुर्गों के अवशेष फेंके जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। इसके अलावा गंगा की स्वच्छता व पर्यावरण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है।
बता दें, मार्च में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान खदरी के समीप बड़ी मात्रा में मृत मुर्गों के अवशेष मिले थे। इसके विरोध में ग्रामीणों, गंगा स्वच्छता और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद कुछ दिन तक मामला शांत रहा। अब फिर से मृत मुर्गों के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

पर्यावरण व सामाजिक आंदोलनकारी विनोद जुगलान विप्र का कहना है कि पॉलिटेक्निक के समीप मृत मुर्गे के अवशेष फेंके जाने से वातावरण दूषित होने के साथ गंगा की मर्यादा भंग हो रही है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर कूड़ा व गंदगी फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध है। पकड़े जाने पर जल अधिनियम के अंतर्गत छ: माह की सजा और डेढ़ लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। ग्राम प्रधान खदरी सरोप सिंह पुंडीर ने प्रशासान से खदरी स्थित गंगा तट पर गंदगी फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, नमामि गंगे के प्रदेश प्रमुख कपिल गुप्ता, समाज सेवी आरती गौड़, राजीव थपलियाल, संजीव चौहान, भूपेंद्र राणा, विनोद भट्ट, कौशल किशोर, पंकज गुप्ता, अंकित गुप्ता, दिनेश कुलियाल, श्रीकांत रतूड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed