फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बिजली की चिंगारी गिरने से ढाबे में लगी आग

बिजली की चिंगारी गिरने से ढाबे में लगी आग

Sat, 04 May 2019 11:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी गिरने से ढाबे में लगी आग
फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। बीती बृहस्पतिवार रात तेज हवा से केनाल गेट हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग को काबू में किया। आग ढाबे के एक हिस्से में लगी इसलिए अधिक नुकसान नहीं हुआ। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे तेज हवा के साथ तमाम बिजली की केबिल भी हिलने लगी। केनाल गेट में हाईवे किनारे एक ढाबे की छत पर जैसे ही बिजली की चिंगारी गिरी तो उसने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन

हवा तेज चलने के कारण आग पर काबू किया जाना मुश्किल हो गया। ढाबा मालिक संजू वर्मा व स्थानीय लोगों नेे पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग की सूचना उन्होंने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अंधेरे में गुजारी रात
ऋषिकेेश। तेज हवा और बारिश से बिजली के कई तार आपस में उलझ गए। इससे ऋषिकेश सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिजली गुल होने के कारण रात अंधेरे में बितानी पड़ी। दूसरी ओर, ग्राम सभा खदरी खड़क माफ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान गढ़ी श्यामपुर के आवासीय परिसर में भी तेज हवा के कारण भारी नुकसान हुआ है। संस्थान के पर्यावरण संरक्षक और स्थानीय निवासी विनोद जुगलान विप्र ने बताया कि पॉलीटेक्निक के बालिका छात्रावास सहित आवासीय भवन की छत पर लगी पानी की टंकिया तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। इसके अलावा संस्थान के मुख्य द्वार पर लगा सूचना बोर्ड सहित खदरी वार्ड नंबर छह के विद्युत पोल तिरछे हो गए। इससे बिजली की तारें झुक गयी। ग्राम प्रधान सरोप सिंह ने बताया कि विद्युत सप्लाई बाधित होने से कुछ समय के लिए पेयजल सेवा बंद रही। शुक्रवार को विद्युतकर्मियों ने बिजली के पोलों तथा उलझे तारों को ठीक कर बिजली सप्लाई शुरू की। बिजली आने से ही पेयजल आपूर्ति भी सुचारु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed