फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   897 योग साधकों ने साढ़े 3 मिनट किया वीरभद्र आसन

897 योग साधकों ने साढ़े 3 मिनट किया वीरभद्र आसन

Wed, 06 Mar 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
897 योग साधकों ने साढ़े 3 मिनट किया वीरभद्र आसन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह बनाने के लिए मंगलवार को पहले राउंड के तहत वीरभद्र आसन हुआ। इसमें 1200 योग साधकों में से 897 ने 3 मिनट 30 सेकेंड तक यौगिक क्रिया करने में सफलता हासिल की। इससे पूर्व वीरभद्र आसन को 369 लोगों ने 3 मिनट में पूरा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम और उत्तराखंड पर्यटन परिषद की ओर से गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसोर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के पांचवें दिन योग साधकों को योग, आसन, प्राणायाम की जानकारी दी। निगम की प्रबंध निदेशिका ज्योति नीरज खैरवाल ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजन समिति को सभी कमियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता का निर्णायक नरेंद्र चौहान को बनाया गया है। इस मौके पर महाप्रबंधक बीएल राणा, डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, विपुल रतूड़ी, कृष्ण उप्रेती, राजेंद्र ढोंडियाल, कैलाश कोठारी, मेहरबान रांगड़, आशुतोष नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


राजकपोत और सेतुबंध आसन का भी बना रिकार्ड
राजकपोत आसन के दूसरे राउंड में 1 मिनट के बजाय 1 मिनट 30 सेकेंड करने का लक्ष्य रखा गया। इसे सभी 897 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया। राजकपोत आसन को साधने में पूर्व में 285 लोगों का वर्ल्ड रिकार्ड रहा है। सेतुबंध आसन के दूसरे राउंड में 897 योग साधकों ने शामिल होकर सफलतापूर्वक पूरा किया। पूर्व में यह रिकार्ड 2000 लोगों का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर उम्र और वर्ग के लिए अलग-अलग योग विधाएं
डॉ. अर्पिता नेगी ने योग कक्षा में महिलाओं के अंदर आ रहे विकार संबंधी जानकारी और उसके निदान के लिए योग, प्राणायाम, आसन से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि आप नाड़ी शुद्ध कर किसी भी समस्या से निजात पा सकते हैं। योगी वैभवनाथ ने सत्य योग, निराली ने जेंटल योग एंड मेडिटेशन, अभिषेक पोखरियाल ने बॉडी एलाइनमेंट एंड एडजस्टमेंट, डॉ. पालक्कल एनपी ने सिद्ध कॉस्मिक मेडिटेशन, आर्ट ऑफ लिविंग के तहत श्री श्री योग, गीता साधिका ने योग एंड मेडिटेशन, डॉ. संजीव पांडे ने प्राणायाम, सीएम भंडारी ने योग इन डेली लाइफ, ज्योति श्री ने पैनिक हीलिंग, गीता शंकर ने योग फॉर वीमेन, उषा माताजी ने इयेंगेर योग, कामिनी देसाई ने योग निद्रा, योगी विस्वपल जयंती ने योग एंड नेचुरोपैथी, सोफिया फाइटिना ने अडॉप्टिंग हिमायत योग फॉर चिल्ड्रन, नवदीप जोशी ने नाद मेडिटेशन फॉर प्रेग्नेंसी, नोउफ मरवाई ने योग इन एम्पावरमेंट, नवीन जोशी ने कुंडलिनी योग, मनोज रावत ने आर्ट ऑफ आसन विषय पर योग साधकों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed