फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   राज्य की संस्कृति व सौंदर्य छठा पर्यटकों की पसंद: सतपाल महाराज

राज्य की संस्कृति व सौंदर्य छठा पर्यटकों की पसंद: सतपाल महाराज

Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
राज्य की संस्कृति व सौंदर्य छठा पर्यटकों की पसंद: सतपाल महाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य सदैव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। सरकार की योजना है कि राज्य में मौजूद साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को निवेशकों तथा व्यावसायियों तक पहुंचाया जाए। एडवेंचर तथा ट्रैवल के क्षेत्र में अग्रणी उत्तराखंड में देसी-विदेशी पर्यटन व्यावसायियों को आमंत्रित करने का यह बहुत अच्छा मौका है। यह बात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसॉर्ट में पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन एडवेंचर ट्रैवल एंड रिस्पांसिबल टूरिज्म कॉन्फ्रेंस एंड मार्ट-2019 (पाटा-एटीआरटीसीएम-2019) का उद्घाटन के दौरान कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा भारत सरकार के पर्यटन सचिव योगेंद्र त्रिपाठी तथा पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पाटा) के सीईओ मारियो हार्डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 28 देशों तथा भारत के अन्य राज्यों से कुल 300 एडवेंचर ट्रैवल एजेंसियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि एडवेंचर तथा ट्रैवल क्षेत्र के अग्रणी व्यवसायियों को राज्य में आमंत्रित करने का उद्देश्य राज्य की पर्यटन अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। राज्य के यात्रा, रोमांच और साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से राज्य सरकार इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रही है।
विज्ञापन

ट्रैवल एडवेंचर पर्यटन के मेले में बुल्गारिया, इटली, रूस, पोलैंड, अमेरिका, थाईलैंड, कोरिया, जर्मनी, चीन, फ्रांस, स्पेन, कनाडा, यूक्रेन, तुर्की, आयरलैंड, यूनाइटेड किंग्डम, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, सिंगापुर जैसे 19 देशों के ट्रेवल एंड एडवेंचर के क्षेत्र की 44 अंतरराष्ट्रीय क्रेता एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसके अलावा भारत सहित नेपाल, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, म्यांमार के 49 विश्व प्रसिद्ध विक्रेता एजेंसियां एडवेंचर मार्ट कांफ्रेंस में शिरकत कर रही हैं। शेष रह गए कुछ देशों के प्रतिनिधि शुक्रवार को कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी के बैंड ने सभी को किया मंत्रमुग्ध
एडवेंचर मार्ट में विभिन्न देशों से आए डेलीगेट्स के लिए देहरादून से आई आईटीबीपी के जवानों की टुकड़ी ने बैंड की धुन स्वागत किया। जवानों ने हवलदार जितेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में स्वागत धुन, सीपीओ धुन, सूर्योदय धुन तथा भोजन के दौरान प्रियदशर्नी तथा ब्रह्मपुत्र धुन बजाकर सभी का मन मोह लिया।

अप्रैल में होगा माउंटेन रैली का आयोजन
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि अप्रैल माह में राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। इस कड़ी में अप्रैल माह में कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले से माउंटेन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी आदि दस जिलों से होकर गुजरेगी।

विदेशी डेलीगेट्स ने चखा पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद
एडवेंचर ट्रेवल कांफ्रेस के बाद मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसमें पहाड़ी व्यंजनों को विशेष स्थान दिया गया था। विदेशी डेलीगेट्स ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। इस दौरान झंगोरे की खीर, गहत की दाल, पहाड़ी चावल, गहत की दाल के पराठे, मंडुवे की रोटी आदि का स्टॉल लगाया गया। डेलीगेट्स का ज्यादा रुझान झंगोरे की खीर पर रहा।


बरसात ने डाला रंग में भंग
तेज हवाओं और बूंदाबांदी के कारण आयोजन की रंगत में व्यवधान भी पड़ा। आयोजन के लिए तैयार किए गए पंडाल तथा राज्य के पंच प्रयागों की प्रदर्शनी हवा के झोंके में तहसनहस हो गई। वहीं, दूसरी ओर दुनिया भर से पधारे यात्रा तथा रोमांच की दुनिया के लोगों ने गंगा नदी के तट पर हो रही बारिश और तेज हवा का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed