{"_id":"5c520444bdec224c7412064d","slug":"91548878916-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के छात्रों ने महाविद्यालय की बालिका छात्रावास भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग उपजिलाधिकारी से की है। इस बाबत छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद पंवार के नेतृत्व में छात्रों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को ज्ञापन भी सौंपा।
छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय की बालिका छात्रावास की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस भूमि को खाली करने के लिए उच्च न्यायालय ने तीन बार फैसला दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद लगभग छह लोगों ने अतिक्रमण हटा दिया था, लेकिन चार लोगों का कब्जा अभी तक बरकरार है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर भूमि खाली नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर शिवा सिंह, गौरव राणा, शिवम भारद्वाज, आशीष पंवार, प्रदीप कौशिक, साकेत शर्मा, सम्यक जैन, आदित्य शर्मा, शुभम शर्मा, चेतन कपरूवान, दीपक भारद्वाज, अभिषेक रस्तोगी, आदित्य कोठारी आदि मौजूद रहे।