फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   90 municipalities in the first municipal Munikireti

90 नगर निकायों में नगरपालिका मुनिकीरेती अव्वल

Thu, 01 Sep 2016 02:08 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Thu, 01 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
90 municipalities in the first municipal Munikireti
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट - फोटो : amar ujala
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता प्रोत्साहन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने नगर पालिका मुनिकीरेती को मुख्यमंत्री निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 नगर निकायों  में नगरपालिका मुनिकीरेती का नाम सर्वश्रेष्ठ स्थान पर चुना गया। वर्ष  2011-12 के बाद किसी भी निकाय को मुख्यमंत्री निर्मलनगर पुरस्कार नहीं मिला। लेकिन, इस वर्ष नगरपालिका मुनिकीरेती ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके लिए उन्होंने पालिका पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन


बुधवार को नगरपालिका मुनिकीरेती सभागार में पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने नगरपालिका मुनिकीरेती को मुख्यमंत्री निर्मलनगर पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये का चेक दिया। 
विज्ञापन


शहरी विकास विभाग के अपर सचिव और निदेशक नितिन भदौरिया ने कहा कि नगरपालिका मुनिकीरेती का चयन केंद्र में भी हुआ है। उन्होंने बताया कि  स्मार्ट गंगा सिटी योजना के तहत ढालवाला का चयन हुआ है। साथ ही पालिका को नमामि गंगे योजना में भी शामिल किया गया है। मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष  शिवमूर्ति कंडवाल, ईओ बद्री प्रसाद भट्ट, बचन पोखरियाल,  कृष्ण भट्ट, दुर्गा राणा, रामाकांत भट्ट, अनिल बडोला, सतीश गुप्ता, रवि  पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संस्थाए हुईं सम्मानित
नगरपालिका मुनिकीरेती में 15 अगस्त 2014 से कार्यरत जीरो वेस्ट इन कॉरपोरेशन संस्था का सहयोग अग्रणीय रहा है। कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री ने संस्था पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा खुले मेें शौच प्रतिबंध योजना से जुड़े गंगा सुरक्षा समिति के महिला कार्यकर्ताओं को भी सराहनीय कार्य के लिए शहरी मंत्री विकास मंत्री ने स्म़ृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

20 लाख के मिलेंगे उपकरण
कार्यक्रम में शामिल हुए शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने नगरपालिका मुनिकीरेती के कार्यों की जमकर सराहना की। पालिका क्षेत्र में अधिक विकास कार्य करने के लिए उन्होंने पालिका को 20 लाख रुपये के उपकरण उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। जिस पर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री का आभार जताया।


अन्य पालिकाओं को लेनी चाहिए सीख
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता प्रोत्साहन तथा विकास के लिए अन्य पालिकाओं को भी नगरपालिका मुनिकीरेती  से सीख लेनी चाहिए। शहरी विकास मंत्री ने जीरो वेस्ट इन कॉरपोरेशन संस्था  से कहा कि वह ऐसा ही कार्य वह दूसरे नगरपालिकाओं में जाकर भी करें। इसके लिए राज्य सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed