{"_id":"6876b309f0a53146bd0a6f55","slug":"8399-shiv-devotees-underwent-health-checkup-in-two-days-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-739720-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दो दिन में 8399 शिवभक्तों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दो दिन में 8399 शिवभक्तों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Wed, 16 Jul 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने आ रहे शिवभक्तों को जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाकर करीब 8,399 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चुकी है।
डीएम स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने विकास खंड यमकेश्वर अंतर्गत नीलकंठ मंदिर यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य जांच कैंप स्थापित किए हैं। यात्रा मार्ग पर मौनी बाबा, धांधलापानी, नीलकंठ, पुण्डरासू, वानप्रस्थ, बाघखाला, गरुड़चट्टी, लक्ष्मणझूला और पीपलकोटी में स्वास्थ्य कैंप बनाए गए हैं। 14 जुलाई को इन कैंप में स्वास्थ्य टीम की ओर से 3508 शिव भक्तों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रियों को बुखार, उल्टी-दस्त, सांस फूलने, दुर्घटना से चोटिल और उच्च रक्त चाप की शिकायत की जांच की गई। एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया गया।