फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   8 million pilgrims have Jalabhishek

8 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 02 Aug 2016 01:21 AM IST
ऋषिकेश।
ऋषिकेश। Updated Tue, 02 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
8 million pilgrims have Jalabhishek
नीलकंठ जाते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सावन के सोमवार और शिवरात्रि के पर्व पर नीलकंठ महादेव मंदिर में आठ लाख से अधिक भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तड़के से शुरू हुआ जलार्पण देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम से गूंजता रहा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के 14वें दिन सुबह से कांवड़िए जत्थे में तीर्थनगरी पहुंचने शुरू हो गए। रेलवे रोड, हरिद्वार मार्ग, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिवभक्तों का हुजूम जुटा रहा। उन्होंने विभिन्न घाटों में डुबकी लगाई और गंगा जल लेकर नीलकंठ यात्रा आरंभ की। नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में जलार्पण किया।
विज्ञापन


बेकाबू भीड़ के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
नीलकंठ मंदिर में पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा। सांध्यकालीन आरती के बाद भी जलाभिषेक जारी रहा। नीलकंठ क्षेत्र में रिकार्ड भीड़ के चलते पार्किंग स्थल वाहनों से पूरी तरह पैक रहे। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक नीलकंठ में श्रद्धालुओं का आंकड़ा पैंतीस लाख के पार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थनगरी में पौराणिक वीरभद्र महादेव, बनखंडी महादेव, सोमेश्वर मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की आमद बनी रही।

हृदयगति रुकने से मौत
नीलकंठ महादेव मंदिर जा रहे एक कांवड़िए की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस के प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव हरिद्वार जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि करीब साठ वर्षीय कांवड़िया सोमवार दोपहर नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर जा रहा था। मौनी बाबा गुफा के समीप अचानक तबियत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed