{"_id":"5c54a727bdec22499d271c3f","slug":"71549051687-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन, पुलिस के अभियान को दिखा रहे ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन, पुलिस के अभियान को दिखा रहे ठेंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पुलिस के यातायात नियमों तथा नो पार्किंग जोन पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को वाहन चालक ठेंगा दिखा रहे हैं। पुलिस की ओर से लगाए गए नो पार्किंग जोन सहित अन्य स्लोगन बोर्ड को नजरअंदाज कर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, सफेद पट्टी के अंदर वाहन लगाना तो दूर बीच सड़क पर वाहन खड़े किए जा रहे है। आलम यह है कि इसके कारण मार्ग तो अवरुद्ध हो ही रहा है साथ ही पैदल चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोतवाली पुलिस ने कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में एक माह पूर्व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया था। कोतवाल रितेश शाह ने स्वयं अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरूआत रेलवे रोड से की थी। उन्होंने एसबीआई बैंक के बाहर आड़े तिरछे खड़े होने वाले वाहनों को सीज भी किया था। साथ ही यहां नो पार्किंग जोन तथा वाहनों को होटल की पार्किंग में खड़े करने संबंधी स्लोगन बोर्ड लगाया था। इतना ही नहीं कोतवाल ने इस अभियान को लगातार रेलवे रोड से घाट रोड तक करीब एक सप्ताह तक चलाए रखा था।
कोट्स
पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद भी यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। रेलवे रोड पर एसबीआई बैंक के बाहर वाहन पार्क होने के कारण मार्ग अवरुद्ध किया जा रहा है, तो इस संबंध में एक्शन लिया जाएगा। उचित कार्रवाई के जरिये वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
- रितेश शाह, कोतवाल, कोतवाली ऋषिकेश।