{"_id":"5c48d047bdec2213dd6daa93","slug":"71548275783-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के अभाव में नहीं बदल रही लोगों की मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता के अभाव में नहीं बदल रही लोगों की मानसिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। सामाजिक साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था तन्वी ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बुधवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक का मंचन संस्था के उपाध्यक्ष प्रदीप भारती के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला स्थित लक्ष्मण चौक पर किया गया। इस दौरान कलाकार रविंद्र स्वाती, अमरजीत और हिमानी बिष्ट ने लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रोत्साहित किया।
प्रदीप भारती ने कहा कि अभी कुछ लोगों की बेटियों के प्रति मानसिकता नहीं बदली है। बेटियों को बोझ समझकर अभी भी उन्हें गर्भ में ही मार दिया जा रहा है। अगर लोगों की मानसिकता नहीं बदली तो लड़के लड़कियों के अनुपात में भारी गिरावट आ जाएगी। इससे समाज में अपराध फैलने, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे लोगों को बेटियों के महत्व की जानकारी देकर जागरूक करना आवश्यक है। संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करना है।