{"_id":"5c48d043bdec2217f55873b7","slug":"71548275779-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास की भूमि से अवैध कब्जे हटवाने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास की भूमि से अवैध कब्जे हटवाने की मांग, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने छात्रावास की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि एसडीएम से कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अवैध कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
रेलवे रोड स्थित पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों बुधवार को छात्रावास परिसर में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। छात्र छात्रावास की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर रोक लगाने और हटवाने की मांग कर रहे थे। छात्रसंघ महासचिव शिवा सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे के बाबत कई बार उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धरना में छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह पंवार, प्रदीप कौशिक, आदित्य शर्मा, सुमित, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, दीपक भारद्वाज, अमन पाडेय, शुभम शर्मा, दीपक थापा आदि शामिल रहे।