फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   69 graduate and post graduate students got gold medals

Rishikesh News: 69 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को मिला स्वर्ण पदक

Thu, 22 Feb 2024 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
69 graduate and post graduate students got gold medals
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 19849 स्नातक स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. एनके जोशी ने विवि की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कहा कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में ढांचागत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। जिसके तहत ऋषिकेश परिसर में एकेडमिक ब्लॉक, परीक्षा हॉल, टाइप 5 की बिल्डिंग, गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विज्ञान और कला संकाय में मरम्मतीकरण का कार्य शुरू हो गया है। ऑडिटोरियम एवं वाणिज्य में फर्स्ट फ्लोर का कार्य भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन




कहा, विश्वविद्यालय में रोजगारपरक व्यावसायिक पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) एमएससी माइक्रोबॉयालोजी आदि पाठ्यक्रमों को विधिवत शुरू किया गया। अकादमिक व प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं जवाबदेही तय करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से ईआरपी पोर्टल तैयार कर समस्त कार्यों को डिजिटाइज किया गया। विश्वविद्यालय के सत्र को नियमित कर दिया गया है एवं सभी बैकलॉग परीक्षा परिणामों को घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, भारतीय ज्ञान परंपरा उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना भी विश्वविद्यालय की ओर से ऋषिकेश परिसर में की गई है। जो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक महत्वपूर्ण घटक है। विश्वविद्यालय ने नवाचार की दशा में एक और पहल करते हुए पेटेंट सेल स्थापित किया है। जिसके तहत यूकास्ट उत्तराखंड से एमओयू भी किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रत्येक पेटेंट के लिए विद्यार्थियों को पूर्ण धनराशि तथा संकाय सदस्यों को 50 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जाएगा।





स्थापित किए गए हैं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस



कहा, विश्वविद्यालय को अनुसंधान, परामर्श और सामुदायिक सेवाओं में उत्कृष्टता प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश में विभिन्न सेल एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही इनोवेशन, इनक्यूबेशन, स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर प्रमोशन, कौशल विकास में उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के विकास तथा प्रतिष्ठा में एलुमिनाई की भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय ने एलुमिनाई सेल की स्थापना की है।



ख्याति प्राप्त संस्थानों से एमओयू

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में फैकल्टी डेवल्पमेंट प्रोग्राम, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, कार्यशालाएं, व्याख्यान एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय ने ख्याति प्राप्त संस्थानों के साथ एमओयू करके अनुसंधान और विनिमय कार्यक्रमों के लिए सहयोग की दिशा में पहल की है। हमारा प्रयास है कि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय प्रदेश के शिक्षा का अग्रणी केंद्र बने। रोजगार के अनुकूल पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।





ये रहे मौजूद



टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, कुलसचिव खेमराज भट्ट, निदेशक प्रो. एमएस रावत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी श्रीवास्तव, प्रो. जीके ढींगरा, प्रो. पीके सिंह, प्रो. डीपी गोस्वामी, प्रो. धर्मेंद्र तिवारी, प्रो. कंचनलता शर्मा, डाॅ. अशोक कुमार मैंदोला, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं आदि




मशकबीन की धुन पुलकित हिमालय से स्वागत किया

राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का परिसर में भव्य स्वागत किया गया। आईटीबीपी के जवानों ने मशकबीन की धुन पुलकित हिमालय से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गढ़वाली वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ और रणसिंगा की धुन ने सबको आकर्षित किया। छात्र-छात्राएं गढ़वाली परिधान में आकर्षण का केंद्र रहे। एनसीसी कैडेट्स ने राज्यपाल काे गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed