{"_id":"5c5c9266bdec2232285b0a47","slug":"61549570662-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अनदेखी के कारण बढ़ रहे सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की अनदेखी के कारण बढ़ रहे सड़क हादसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हिमालयीय मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय फतेहपुर में सड़क सुरक्षा योजना के तहत बृहस्पतिवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहरादून के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. वीके संजय ने व्याख्यानमाला में यातायात के नियमों का पालन करने पर जोर दिया। बताया कि सड़क यातायात के नियमों की अनदेखी के कारण ही सड़क दुघर्टनाएं बढ़ रही हैं। दुनिया में हजारों लोग सड़क दुघर्टना में अपनी जान गवां लेते हैं जबकि भारी संख्या में लोग दिव्यांग हो जाते हैं।
सड़क दुघर्टनाओं से सबसे अधिक प्रभावित युवा होते हैं। डॉ. गौरव ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह चार से 10 फरवरी तक चलाया जाता है। प्रत्येक नागरिक को जागरुकता लाने का प्रयास करना होगा। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही समाज में जागरुकता का सृजन किया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. निशांत राय जैन ने बताया कि आयोजन का मकसद सड़क दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरुकता लाना है। व्याख्यान में प्रकाश, अनुज, जितेंद्र, राकेश, करनैल, हरीश नवानी आदि उपस्थित रहे।