{"_id":"6a50ff6c2fd109187f0c6e68","slug":"60-heads-of-cattle-removed-from-the-roads-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143613-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सड़कों से हटाए गए 60 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सड़कों से हटाए गए 60 गोवंश
Fri, 10 Jul 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
मुनि की रेती में निराश्रित गोवंश को सड़कों से हटाने का अभियान तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। आगामी कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला ने सड़कों से निराश्रित गोवंश हटाने का अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार तक 60 गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा जा चुका है।
शुक्रवार को पालिका की टीम ने रामझूला और ढालवाला क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान कैटल कैचर की मदद से निराश्रित गोवंशों को पकड़कर देहरादून स्थित गोशाला भेजा गया।
अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। अब तक 60 निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित रूप से गोशाला भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और जल्द ही नगर क्षेत्र को सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों से मुक्त कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।