फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   निगम की दो दर्जन से अधिक आबादी क्षेत्र को मिलेगी सीवर समस्या से निजात

निगम की दो दर्जन से अधिक आबादी क्षेत्र को मिलेगी सीवर समस्या से निजात

Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
निगम की दो दर्जन से अधिक आबादी क्षेत्र को मिलेगी सीवर समस्या से निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के सीवर विहीन क्षेत्रों में 950 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे दो दर्जन से अधिक आबादी क्षेत्र को सीवर की समस्या से निजात मिलेगी। सीवर नेटवर्क बिछाने के लिए ऋषिकेश-हरिद्वार सीवर योजना का प्रस्ताव पास हो चुका है। बता दें कि नगर निगम ऋषिकेश के करीब दो दर्जन से अधिक आबादी क्षेत्र आज भी सीवर लाइन से नहीं जुड़ पाए हैं। सीवर सुविधा उपलब्ध न होने से आए दिन यहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सीवर की समस्या के समाधान को देखते हुए ऋषिकेश-हरिद्वार सीवर योजना के तहत सीवर विहीन क्षेत्रों में सीवर का नेटवर्क बिछाया जाना है। पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप ने बताया कि भारत सरकार और केएफडबल्यू जर्मन बैंक का अनुबंध हो चुका है। कार्य योजना पूर्व में ही तैयार की जा चुकी है। करीब 950 करोड़ की लागत से ऋषिकेश और हरिद्वार आसपास क्षेत्र में सीवर का नेटवर्क बिछाया जाना है।
विज्ञापन


नगर निगम के इन क्षेत्रों में नहीं है सीवर लाइन
नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत बापूग्राम, बीस बीघा, शिवाजी नगर, मालवीय नगर, गीतानगर, नंदू फार्म, शास्त्री नगर, उग्रसेन नगर, सर्वहारा नगर, भरत विहार, शिवा इंकलेव, वीरपुर खुर्द आंशिक, वीरभद्र रोड की दस गलियां आंशिक, गंगा विहार आंशिक, सोमेश्वर नगर, इंदिरा नगर, नेहरू ग्राम, शैल विहार, प्रगति विहार आंशिक, भैरव कॉलोनी, त्रिवेणी कॉलोनी, विस्थापित क्षेत्र आदि यह वह क्षेत्र है, जहां सीवर लाइन नहीं बिछी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनिकीरेती, लक्कड़घाट में चल रहा है एसटीपी का काम
पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप ने बताया कि मुनिकीरेती मेें नाले टेप और सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए साढ़े सात एमएलडी ढालवाला, पांच एमएलडी चोर पानी में और ऋषिकेश में 26 एमएलडी के एसटीपी का कार्य लक्कड़घाट में निर्माणाधीन है। वर्तमान में लक्कड़घाट में छह एमएलडी का एसटीपी प्रयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed