फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   माफियाओं के इशारे पर काम कर रहा आबकारी विभाग : गौरव

माफियाओं के इशारे पर काम कर रहा आबकारी विभाग : गौरव

Mon, 11 Feb 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
माफियाओं के इशारे पर काम कर रहा आबकारी विभाग : गौरव
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हरिद्वार जनपद में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर चौक डोईवाला में एकत्रित हुए और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ नारेेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की अनदेखी से ही हरिद्वार में जहरीली शराब से मौतें हुई है। आबकारी विभाग शराब माफियाओं के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

राज्य सरकार दोषियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें। नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि राज्य में जहरीली शराब का कारोबार पनप रहा है और सरकार बेखबर है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, रणजीत सिंह बॉबी, जसंवत सिंह, प्रदेश संगठन सचिव सागर मनवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, भारत भूषण कौशल, आशीष मनवाल, नवीन मिश्रा, नितिन पंवार, मनिंदर सिंह, अजय, गुलामे मुस्तफा, अब्दुल रहमान, अजय सिंह रावत, राजन पाल और गौरव आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed