{"_id":"5c4b644dbdec227374274a21","slug":"51548444749-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार लाइसेंस निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार लाइसेंस निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
इंडियन यूथ कांग्रेस ने तीर्थनगरी क्षेत्र के बार लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। इस बाबत इंडियन यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन सौंपा।
इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान ने कहा कि ऋषिकेश धार्मिक व योग नगरी है। यहां प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिर जाते हैं। इसके अलावा पशुलोक में महात्मा गांधी की प्रिया शिष्य मीराबेन की तपस्थली भी है। धार्मिक नगरी होने के कारण यहां बार और शराब ठेके धब्बे के समान हैं। क्षेत्र के बार खुलने से बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर अमनदीप नेगी, शुभम गुप्ता, अवनीत सिंह, अभिषेक, शिवा चौहान, अंकुश प्रकाश, सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, मैत्री संस्था और गंगा सुरक्षा समिति ने भी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को बार लाइसेंस निरस्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि तीर्थनगरी में बार का लाइसेंस देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वच्छ-गंगा और नशा मुक्त करने वाली भाजपा सरकार खुद ही प्रदेश का नाम बदनाम कर रही है। इस मौके पर कमला नेगी, दीपक रयाल, पंकज सिंह गुसाईं, ऊषा राणा, सुजाता टुटेजा, निशा शर्मा, सुधीर लखेड़ा, हरिचरण सिंह, संजू थपलियाल, दुर्गा देवी, मनोरमा देवी, शोभा चौहान, पदमा नैथानी, उर्मिला डिमरी, विनीता राणा, गीता मित्तल, कमल जोशी, संजीव चौहन गंगा सुरक्षा समिति की मधु असवाल, रोशनी राणा, रेखा सेमवाल, सुनीता उनियाल, प्रेमलता, ममता रावत, पूनम शर्मा मौजूद रहीं।