फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   51 kg onion will be available in ration shops

राशन की दुकानों में मिलेगा 51 रुपये किलो प्याज

Sat, 23 Nov 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
51 kg onion will be available in ration shops
प्याज पर प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : RISHIKESH
प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने लोगों को सरकारी दुकानों में कम कीमतों पर प्याज वितरित करने का निर्णय लिया है। इसमें लोगों को प्रति कार्ड पर 51 रुपये के हिसाब से दो किलो प्याज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरे देश में बढ़ती प्याज की कीमतों ने लोगों को रुला दिया है। वर्तमान में प्याज बाजार में 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। ऐसे में गरीब लोगों को 70 रुपये किलो प्याज खरीदना भारी पड़ रहा है। जनता को राहत देने के लिए सरकार ने सरकारी राशन की दुकानों में कम दर पर प्याज वितरित करने का निर्णय लिया है। पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने बताया कि इस कार्यालय के अंतर्गत लगभग 35 सरकारी राशन की दुकानें संचालित की जा रही हैं। वर्तमान में फिलहाल मलिन बस्ती चंद्रभागा की दो दुकानों में इसका ट्रायल किया गया है। चंद्रभागा में राशन विक्रेता अनिल कुमार चंद्रभागा, सरनजीत चौधरी चंद्रेश्वर नगर की दो दुकानों में लोगों को 51 रुपये के हिसाब से प्रति कार्ड दो किलो प्याज वितरित किया जा रहा है। जबकि बाजार में 70 रुपये किलो के हिसाब से प्याज बेचा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्याज की कीमतें नहीं घटती हैं तो अन्य क्षेत्रों के सरकारी राशन की दुकानों में प्याज की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed