{"_id":"6ad627016a8d0b4cd907666c","slug":"crowds-surge-in-markets-goods-displayed-on-streets-add-to-the-chaos-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-147882-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बाजार में उमड़ी भीड़, सड़कों पर सजे सामान ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बाजार में उमड़ी भीड़, सड़कों पर सजे सामान ने बढ़ाई परेशानी
Mon, 19 Oct 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
- बाजारों के अंदर हो रही जाम जैसी स्थिति
ऋषिकेश। त्योहारी सीजन में बाजारों के दौरान दुकानों के बाहर सामान रखे जाने के कारण खरीददारों को परेशानी हो रही है। बाजारों और गलियों में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति है। धनतेरस, दीपावली और भैयादूज जैसे प्रमुख पर्वों के नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। सड़क तक पसरे सामान के कारण लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। मुख्य मार्गों और तंग गलियों में पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि दुकानों के बाहर दोनों तरफ डिस्प्ले और सजावटी सामान रखे जाने से सड़कों की वास्तविक चौड़ाई सिकुड़कर 8 फीट की रह गई है जिसका सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। बाजारों में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की कतारें लग रही है जिससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से त्योहारों से पहले अतिक्रमण लेकर अभियान न चलाने से आजकल स्थिति बिगड़ रही है। वहीं मेयर शंभू पासवान ने कहा कि बाजारों का स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।