फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   51 crore to be flooded

51 करोड़ की लागत से होंगे बाढ़ सुरक्षा के कार्य

Tue, 18 Aug 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
51 crore to be flooded
खदरी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। लगातार बारिश से सौंग नदी के किनारे खदरी क्षेत्र की सीमा में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने खदरी क्षेत्र में पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस अवसर पर विस ने 51 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्य शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन

बता दें, सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी का रुख खदरी की तरफ मुड़ गया है। इससे बाढ़ सुरक्षा दीवार को भी नुकसान हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने आज स्थानीय लोगों के साथ खदरी क्षेत्र का मुआयना किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ग्रस्त नदियों में तटबंध बनाने एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए लगभग 51 करोड़ की योजना भारत सरकार के माध्यम से गंगा फ्लड कंट्रोल कमेटी (जीएफसीसी) पटना को प्रेषित की गई थी। वहां से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत केंद्रीय जल आयोग, भारत सरकार में यह अंतिम चरण में है। कोरोना के चलते योजना शुरू होने में थोड़ा देरी हुई है। जल्द ही इस योजना के माध्यम से सोंग नदी, बंगाला नाला, सेवला नाला, सुसवा नदी एवं अन्य सहायक नदियों के तट पर बाढ़ सुरक्षा के कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लगातार मुआयना करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इस अवसर पर मोहन सिंह रावत, पंचायत सदस्य तेज सिंह राणा, चंदन नेगी, लाखीराम रतूड़ी, सुनील सिंह, फतेह सिंह, दिनेश गैरोला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed