फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   50 thousand check given to self help group organization

स्वयं सहायता समूह के संगठन को 50 हजार का चेक दिया

Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 thousand check given to self help group organization
नगर निगम सभागार में अनिता ममगाईं ने केंद्रीय पोषित योजना और राष्ट्रीय आजीविका मिशन की बैठक ली। जिसमें नगर निगम में पंजीकृत दस स्वयं सहायता समूह के एक संगठन को 50 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। उत्कृष्ट काम करने वाले पांच बैंक प्रबंधकों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार प्रोत्साहन धनराशि दे रही है। स्वयं सहायता समूह को भी पांच लाख तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह, सशक्तिकरण योजना के उद्देश्य से महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करना है। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि का दायित्व संभालने के बाद उनके कई वार्डों में महिलाओं को प्रोत्साहित किया। सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किए जाने का ही परिणाम है कि साठ समूह का पंजीकरण निगम में किया गया है। जो कि बेहतर कार्य करने के साथ अपनी आजीविका चला रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट, परियोजना प्रबंधक नगर निगम वरुण मल्होत्रा, पंजाब नेशनल बैंक देहरादून के प्रबंधक कुलदीप सिंह पांगती, मोनिका मित्तल, पुष्पा पांडे, लता राणा, संगीता, चंद्रकांता, पूजा देवी, रेखा देवी, शशि राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed