{"_id":"5ccca2d2bdec22077a42703a","slug":"41556914898-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति ने पकड़ी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति ने पकड़ी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग तय समयसीमा में तैयार करने के लिए मिट्टी भरान से लेकर पुश्तों का निर्माण बेहद तेज गति से किया जा रहा है। लालतप्पड़ से लेकर देहरादून शहर तक देहरादून हरिद्वार नेशनल हाईवे पर इन दिनों मिट्टी भरान, नालियों का निर्माण और पुश्तों को व्यवस्थित करने से लेकर मार्ग निर्माण के लिए सभी जरूरी कामों ने तेजी पकड़ ली है। आधे अधूरे हाईवे के कारण कई दुर्घटनाएं होने के चलते सरकार ने कार्यदायी संस्था को एक साल की अवधि में पूरा हाईवे तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।
साल भर में काम पूरा हो इसके लिए दिन रात काम किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था एटलस ने शुरुआत में एक्सीडेंटल जोन कम कर दिए हैं। हाईवे पर ऐसे तमाम मोड़ दुरुस्त कर दिए गए हैं, जहां पर अक्सर दुघर्टनाएं होती थी। लालतप्पड़ से लेकर देहरादून तक लगभग 25 किमी का हाईवे तैयार किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को शासन से कुछ और औपचारिकताएं और अनुमतियों का इंतजार करना पड़ रहा है। शासन स्तर पर लंबित औपचारिकताएं यदि जल्द पूरी हो जाएगी तो निर्माण कार्य तेज गति से पूरा कर लिया जाएगा।
कोट्स
योजनाबद्ध तरीके से कंपनी काम कर रही है, जिससे समय पर राजमार्ग का निर्माण पूरा हो सके। शासन स्तर पर कुछ अस्थायी अनुमति मिलनी बाकी है। अनुमित मिलने पर काम की गति और बढ़ा दी जाएगी। हम समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन
- लोकेश देशवाल, मैनेजर एटलस कंपनी