फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   देश हित में कम, राष्ट्र विरोधी बातें ज्यादा कर रहे विपक्षी : सीएम

देश हित में कम, राष्ट्र विरोधी बातें ज्यादा कर रहे विपक्षी : सीएम

Sat, 30 Mar 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
देश हित में कम, राष्ट्र विरोधी बातें ज्यादा कर रहे विपक्षी : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मोदी सरकार की ही उपलब्धि है जो आज भारत अंतरिक्ष में भी दुनिया की चौथी महाशक्ति बन गया है। पूर्ववर्ती सरकार ने तो ए-सैट के परीक्षण के लिए इजाजत तक नहीं दी थी। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के समर्थन में यमकेश्वर प्रखंड के थलंडी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि आज विरोधी दल देश की सेना पर शक कर रहे हैं। विरोधी देश हित में कम और राष्ट्र विरोधी बातें ज्यादा करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पौड़ी लोकसभा सीट प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर समय मुस्तैद हैं। उनकी प्राथमिकता में अपनी संसदीय सीट को आदर्श क्षेत्र बनाना है। इस मौके पर यमकेशर विधायक ऋतु खंडूडी, कुसुम कंडवाल, शेलेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र अंथवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित भारद्वाज, नितिन बड़ोला, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट, मोहन लाल, विक्रम सिंह रौथाण, विक्रम सिंह बिष्ट, अलकेश कुकरेती, मुकेश देवरानी, बैजेंद्र बिष्ट, नीरज कुकरेती, दिनेश भट्ट, नितिन बड़ोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed