{"_id":"6123f3028ebc3e7a08052a73","slug":"4119-people-applied-corona-vaccine-rishikesh-news-drn388294218","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में 3303 लोगों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशवपुरी में मेगा अभियान के तहत लोगों को टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
ऋषिकेश/डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से 23 बनाए गए केंद्रों पर मेगा अभियान के तहत 3303 लोगों का टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग जनों का भी टीका लगाया गया। वहीं ऋषिकेश में 816 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत सोमवार को 23 स्थानों पर टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए गए थे। कुछ केंद्रों पर भीड़ और कुछ पर बेहद कम लोग टीका लगाने के लिए आए थे। केशवपुरी प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर दोपहर तक लोग टीका लगाने के लिए पहुंचते रहे। पिछले काफी दिनों से तेज गति से चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत सभी लोगों को ऑफलाइन व्यवस्था के तहत टीका लगाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि सोमवार को 3303 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिसमें से छह दिव्यांग और चार गर्भवती महिलाएं भी शामिल रही। बताया कि अभियान के अंतर्गत 18 साल से अधिक आयु के लोगों में 2294 लोगों को पहली और 343 लोगों को दूसरी डोज लगाई है। वहीं 45साल से अधिक आयु के लोगों में 353 लोगों को पहली और 286 लोगों को दूसरी डोल लगाई है। वहीं ऋषिकेश में टीकाकरण महाअभियान के दौरान 816 लोगों को कोविड की टीका लगाया गया। कोविड नोडल अधिकारी डा. संतोष पंत ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 307 को टीके की पहली डोज और 99 लोगों को दूसरी डोज लगाई। वहीं राधा स्वामी सत्संग भवन में 360 को पहली और 50 ने दूसरा टीका लगाया गया। डॉ. पंत ने बताया कि ऋषिकेश में 90 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है। उन्होंने बताया टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन ऋषिकेश में अधिकांश लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसलिए टीकाकरण के लिए कम लोग केंद्र में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।