{"_id":"5e14e34a8ebc3e87b6799723","slug":"40-cases-of-liquor-recovered-from-travel-bus-stand-one-arrested-rishikesh-news-drn332025376","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा बस अड्डे से 40 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा बस अड्डे से 40 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा बस अड्डा पर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अवैध शराब का भंडारण पकड़ा गया है। आबकारी विभाग ने छापा मारकर 40 पेटी देसी शराब की है। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम यात्रा बस अड्डे पर पहुंची। यहां नगर निगम की ओर से आवंटित दुकान नंबर-63 की छानबीन की गई। इस दौरान दुकान में 40 पेटी अवैध देसी शराब का भंडारण मिला। आबकारी विभाग ने अवैध देसी शराब के साथ भारत निवासी आदर्श ग्राम कुम्हारबाड़ा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के मुताबिक दुकान को कई महीनों से अवैध शराब के गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली थी। इस पर यात्रा बस अड्डे पर नगर निगम की ओर से आवंटित दुकान नंबर-63 में कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा की पकड़ी गई शराब की जांच करवाई जाएगी कि शराब कहां से आ रही है और कहां बनाई जा रही है। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद शराब का अनुमानित मूल्य एक लाख 63 हजार पांच सौ रुपये है।
----
पुलिस को नहीं लगी भनक
इस खुलासे के बाद जहां आबकारी विभाग ने गुडवर्क दर्ज किया वहीं ऋषिकेश पुलिस की मुस्तैदी की पोल खुल गई है। यात्रा बस अड्डे पर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कई महीनों से अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। नाक के नीचे संचालित हो रहे इस गोरखधंधे की पुलिस को भनक भी नहीं चल पाई। वहीं, मामले में जब यात्रा बस अड्डा चौकी इंचार्ज सुमेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने अवकाश पर होने का हवाला दिया और कहा कि बरामदगी का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसके बाद चौकी पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक ओमकांत भूषण से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
----
यात्रा बस अड्डे पर निगम की ओर से आवंटित दुकान में अवैध शराब बरामदगी का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो आवंटी के साथ निगम की शर्तों का अवलोकन करवाया जाएगा। यदि अनियमितता पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- नरेंद्र सिंह क्वींरियाल, नगर आयुक्त, ऋषिकेश