Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kala Pravah concludes with grand celebrations

Rishikesh News: कला प्रवाह का भव्य समापन, गंगा तट पर गूंजी भारतीय संस्कृति की स्वर लहरियां

Fri, 06 Nov 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 06 Nov 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Kala Pravah concludes with grand celebrations
- देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत, लोक संस्कृति और भक्ति की प्रस्तुतियां दीं
विज्ञापन

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव कला प्रवाह का भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत, लोक संस्कृति और भक्ति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

समापन समारोह में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारत में संगीत केवल कला नहीं, बल्कि एक साधना है। लोक परंपराएं हमें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और कला हृदयों को जोड़ने वाली दिव्य भाषा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक विविधता ही देश की सबसे बड़ी शक्ति है। इस विरासत को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि कला ऐसी सार्वभौमिक भाषा है, जो हृदय से हृदय को जोड़ती है। संगीत और भक्ति मनुष्य को आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हैं। महोत्सव में तमिलनाडु की सुचित्रा बालासुब्रमण्यम ने हरिकथा, ओडिशा की गायिका स्निति मिश्रा ने भक्तिमय भजनों और पश्चिम बंगाल के कार्तिक दास बाउल ने बाउल संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने ऐसे आयोजनों को भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं रीता स्वामी ने कलाकारों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने और प्रदर्शनकारी कलाओं को प्रोत्साहित करने में संगीत नाटक अकादमी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed