फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   398 people got cataract

398 लोगों की आंखों में मिला मोतियाबिंद

Tue, 15 Oct 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
398 people got cataract
निशुल्क चिकित्सा शिविर में आंखों की जांच करते चिकित्सक - फोटो : RISHIKESH
डिवाइन लाइफ सोसाइटी शिवानंद आश्रम की ओर से निशुल्क नेत्र जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 932 नेत्र रोगियों की जांच की गई इनमें से 398 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित शिवानंद अस्पताल में आयोजित शिविर का आश्रम के स्वामी पद्मनाभानंद ने नेत्र रोगियों को कंबल बांटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर नेत्र चिकित्सीय टीम ने जनपद टिहरी व पौड़ी गढ़वाल के दुर्गम गांवों सहित ऋषिकेश स्थित हनुमान मंदिर और शिवानंद अस्पताल में 932 नेत्र रोगियों की जांच की।
विज्ञापन

इसमें 398 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनका उपचार आधुनिक पद्धति से लैंस लगाकर किया जाएगा। शिवानंद मिशन राजकोट गुजरात के राजुभाई भट्ट ने बताया कि 14 व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर और शुगर अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है। इनका आपरेशन बाद में सामान्य होने पर किया जाएगा। भर्ती किए गए 384 रोगियों का आपरेशन आगामी 3 दिनों में डॉ. सीएल वर्मा, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. किरण शिंदे, डॉ. चित्र सिंह और डॉ. दिनेश सिंह की टीम द्वारा जाएगा। शिविर में महेंद्र, स्वामी श्रीधरानंद, स्वामी सदा शिवानंद और डिवाइन लाइफ सोसायटी के स्वयंसेवक की टीम का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed