फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   32 thousand deposited in the account of the victim of cyber fraud

साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में जमा कराए 32 हजार

Wed, 14 Jul 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
32 thousand deposited in the account of the victim of cyber fraud
ऋषिकेश। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में साइबर सेल पौड़ी पुलिस ने 32 हजार रुपये की धनराशि लौटाई। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि योगेश नेगी निवासी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक ने बीते आठ जुलाई को थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर देते हुए बताया कि उनके एसबीआई के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 32 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली। सूचना पर साइबर सेल ने जल्द इस पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित योगेश के खाते से निकाली गई धनराशि को रोक दिया। बैंक कर्मचारियों की मदद से उस धनराशि को व्यक्ति के खाते में वापस जमा कर दिया गया। साइबर ठगी से बचने के लिए पौड़ी पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और संदेश से सावधान रहें, किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी, शेयर न करें, लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक न करें, अपरिचित क्यूआर कोड स्कैन न करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल के टोल फ्री नम्बर-155260 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed