फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   भागीरथी स्कूल हरिपुर कलां ने जीता बालीबाल प्रतियोगिता का खिताब

भागीरथी स्कूल हरिपुर कलां ने जीता बालीबाल प्रतियोगिता का खिताब

Sat, 26 Jan 2019 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
भागीरथी स्कूल हरिपुर कलां ने जीता बालीबाल प्रतियोगिता का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। दि प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला की ओर से आयोजित अंतरविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में भागीरथी स्कूल हरिपुरकलां ने ट्राफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भागीरथी स्कूल हरिपुरकलां के अंकित बिष्ट और बालिका वर्ग में दि प्रेसीडेंसी स्कूल भानियावाला की अंशिका रावत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

भानियावाला स्थित दि प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की दो दिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन निर्णायक मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भागीरथी स्कूल हरिपुर कलां ने मेजबान प्रेसीडेंसी स्कूल को 25-20 और 25-23 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ओमकारानंद स्कूल ऋषिकेश ने दि होराईजन स्कूल जौलीग्रांट को 25-20 और 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में कांटे की टक्कर में भागीरथी स्कूल हरिपुरकलां ने ओमकारानंद स्कूल ऋषिकेश को 25-22 और 25-23 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। बालिका वर्ग के फाइनल में भागीरथी स्कूल हरिपुरकलां ने मेजबान दि प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला को 25-20 और 25-22 से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की। समापन पर विद्यालय निदेशक मनिंदर सिंह और प्रधानाचार्य रविंद्र कौर जुनेजा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एडमिन मैनेजर दिनेश त्रिपाठी, श्वेता अग्रवाल, दीपक रावत, पुनीत डिमरी, ईश्वरी प्रसाद, विजेंद्र भट्ट, दिनेश सिल्सवाल और रेफरी जयदीप मनवाल, सौरव, हिमांशु बिष्ट और प्रदीप सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed