फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   प्रो. केएस श्रीधर को मिला इंडोक्लेफ्ट कॉन 201

प्रो. केएस श्रीधर को मिला इंडोक्लेफ्ट कॉन 201

Fri, 25 Jan 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रो. केएस श्रीधर को मिला इंडोक्लेफ्ट कॉन 201
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से दो दिवसीय कांफ्रेंस का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने जन्मजात शारीरिक विकृतियों, जलने से शरीर में उत्पन्न होने वाली विकृतियों की सर्जरी पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने केजीएमयू के प्रो. केएस श्रीधर को इंडोक्लेफ्ट कॉन 2018 सम्मान प्रदान किया।

एम्स निदेशक ने बताया कि एम्स में मरीजों को जटिलतम प्लास्टिक सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां जलने वाले रोगियों के उपचार के लिए बर्न यूनिट प्रस्तावित है। इस दिशा में संस्थागत स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। एम्स ऋषिकेश में रोगियों को आधुनिकतम विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। कांफ्रेंस में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के बर्न व प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह व चेन्नई के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. के श्रीधर ने बच्चों में सिर की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी पर व्याख्यान दिया। सफदरजंग अस्पताल की बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी नारायण ने अस्पताल में बर्न यूनिट के निर्माण की तकनीकी जानकारियां दी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल की बर्न यूनिट के एचओडी डॉ. पीएस भंडारी ने जन्मजात खराब कान, कटे या जले कान की प्लास्टिक सर्जरी पर व्याख्यान दिया। एम्स के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश केन ने बताया कि कांफ्रेंस के तहत शुक्रवार को रन फॉर बर्न का आयोजन किया जाएगा। कांफ्रेंस में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ब्रह्म प्रकाश, डीन एकेडमिक प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. सोम प्रकाश बासू, अपर आचार्य डॉ. विशाल मागो, डॉ. देवरती, डॉ. मधुवरी, डॉ. अक्षय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed