फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   30 thousand devotees Jalabhishek

30 हजार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 08 Aug 2016 12:42 AM IST
ऋषिकेश।
ऋषिकेश। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
30 thousand devotees Jalabhishek
रामझूला पर शिवभक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हर-हर महादेव उद्घोष के साथ रविवार को तीस हजार शिवभक्तों ने प्राचीन शिवालय नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। देरशाम तक मंदिर में जल चढ़ाने के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के 20वें दिन नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या छत्तीस लाख का आंकड़ा  पार कर चुकी है।

विज्ञापन

नागपंचमी के पर्व और सावन के सोमवार को भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए रविवार को तीर्थनगरी लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र के गंगाघाटों में शिवभक्तों ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान नीलकंठ पैदल मार्ग, मोटर मार्ग और मंदिर परिसर दिनभर जय भोले की जयकारों के साथ गुंजायमान रहा। नीलकंठ में शाम चार बजे तक पंद्रह हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


शाम छह बजे शिवभक्तों की संख्या बाइस हजार पार कर गई। दर्शन और जलाभिषेक का क्रम देरशाम सांध्यकालीन आरती के बाद भी जारी रहा। जो तीस हजार से अधिक का आंकड़ा पार कर  गया। मंदिर समिति अध्यक्ष धन सिंह राणा ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह  से शिवभक्तों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आई। सोमवार का दिन होने के कारण मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश भी रोक न सकी कांवड़ियों का रास्ता
ऋषिकेश। रविवार को दोपहर बाद लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश भी शिवभक्तों का रास्ता नहीं रोक पाई। नीलकंठ पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश में भी शिवभक्तों का जलसैलाब उमड़ा रहा। वहीं रामझूला और लक्ष्मणझूूला पुल शिवभक्तों की भीड़ से खचाखच नजर आए। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन को खूब पसीना बहाना पड़ा। ऋषिकेश नगर क्षेत्र में सांय के वक्त सिर्फ बारिश की बूंदाबादी हुई। (ब्यूरो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed