फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   3 infected people died in 24 hours in AIIMS

24 घंटे में तीन कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत

Fri, 21 Aug 2020 02:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
3 infected people died in 24 hours in AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित 3 कोविड पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा 29 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 14 स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि हरिद्वार निवासी 45 वर्षीय पुरुष हाइपरटेंशन से ग्रसित था और पिछले दो दिनों दस्त, बुखार, उल्टी व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर 18 अगस्त को मेरठ अस्पताल, हरिद्वार से एम्स रेफर किया गया था, जो कि लावारिस मरीज था। कोविड सैंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड आईसीयू में रखा गया था। उक्त व्यक्ति की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दानीपुर, विकासनगर देहरादून निवासी 18 वर्षीय युवती जो कि हाइपरटेंशन, मिर्गी और किडनी रोग से ग्रसित थी और जौलीग्रांट स्थित अस्पताल से रेफर होकर 18 अगस्त को एम्स रेफर की गई थी। साथ ही उसकी पूर्व में सर्जरी हो चुकी है। उक्त मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड आईसीयू में रखा गया था, जहां बीते बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं मेहूंवाला माफी शिमला बाईपास रोड देहरादून निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति किडनी रोग से ग्रसित था, उसे पिछले सात दिनों में सांस लेने में तकलीफ व बुखार की शिकायत पर बीती 15 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। जिसकी सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी, उक्त व्यक्ति का कोविड आईसीयू में उपचार चल रहा था, जहां बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 14 अन्य लोग भी आए चपेट में
ऋषिकेश। इसके अलावा रेलवे रोड ऋषिकेश निवासी 57 वर्षीय पुरुष, वाल्मीकि बस्ती निवासी 23 वर्षीय पुरुष, गुमानीवाला, ऋषिकेश निवासी 43 वर्षीय पुरुष, रेलवे रोड ऋषिकेश निवासी 28 वर्षीय व 33 वर्षीय पुरुष, निर्मल ब्लॉक टिहरी विस्थापित क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय पुरुष, आवास विकास कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय पुरुष व टिहरी विस्थापित पशुलोक निवासी 30 वर्षीया महिला व 21 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईडीपीएल निवासी 23 वर्षीय पुरुष, शिवाजीनगर ऋषिकेश निवासी 78 वर्षीया महिला, आवास विकास कॉलोनी निवासी 30 वर्षीया महिला,गली नंबर-1 शिवाजीनगर निवासी 42 वर्षीय पुरुष, टीएचडीसी कॉलोनी ऋषिकेश निवासी 50 वर्षीय पुरुष व ढालवाला मुनिकीरेती निवासी 33 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
हरिद्वार, यूपी के सबसे ज्यादा आ रहे मरीज
ऋषिकेश। रामपुर यूपी निवासी 20 वर्षीया महिला, धर्मपुर मोहल्ला, मुरादाबाद यूपी निवासी 30 वर्षीय पुरुष, खजूरी खास, उत्तरी दिल्ली निवासी 67 वर्षीय पुरुष, चंद्राचार्य अपार्टमेंट, कनखल हरिद्वार निवासी 46 वर्षीय पुरुष तथा सहारनपुर, यूपी निवासी 38 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कमलेशपुर, सहारनपुर निवासी 22 वर्षीय पुरुष, ग्राम रतूड़ा, रुद्रप्रयाग निवासी 15 वर्षीय पुरुष, रेसकोर्स, देहरादून निवासी 60 वर्षीय पुरुष, भोजपुर, मुरादाबाद, यूपी निवासी 25 वर्षीय पुरुष की एम्स में ली गई सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। रुड़की, हरिद्वार निवासी 41 वर्षीया महिला, फ्यूसेरा, बागेश्वर निवासी 68 वर्षीय पुरुष, सहारनपुर, यूपी निवासी 54 वर्षीया महिला, विकासनगर देहरादून निवासी 53 वर्षीय पुरुष, रामनगर, नैनीताल निवासी 48 वर्षीय महिला की सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है।
खांडगांव में 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। खांडगांव के तीन वार्डों में ग्राम प्रधान सहित 13 लोगों की कोविड रिर्पोट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। जिन्हें बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की मदद से क्वांरटीन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। प्रशासन की ओर से गांव का सर्वे कर कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अमित बहुगुणा ने बताया कि गांव के 13 लोगों की कोविड जांच रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया है। गांव के संक्रमित तीनों वार्ड संख्या 4, 5 और 6 को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
राजकीय अस्पताल में तीन संक्रमित मिले
एसपीएस में रैपिड एंटीजन में कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीन लोग
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। राजकीय चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को किसी मर्ज का इलाज कराने पहुंचा दंपती का कोरोना की आशंका के मद्देनजर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नोडल अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया दंपती निर्मल ब्लॉक, विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश के रहने वाले हैं। महिला एनआरएचएम देहरादून में जॉब करती है। जिला स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर उक्त दंपती की जांच की गई। उन्हें संस्थागत कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं बुधवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में अमितग्राम, गुमानीवाला का एक व्यक्ति हड्डी का इलाज कराने पहुंचा था। आपरेशन से पूर्व चिकित्सकों ने उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट लिया। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद सिटी रिस्पांस टीम ने संक्रमित व्यक्ति को एम्स में भर्ती कराया। सीआरटी के प्रभारी डॉ.एसएस यादव ने बताया कि सरकारी अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित मामला पाया गया है। जिसे एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed