{"_id":"67c9f9877f2467669f02aeb1","slug":"280-candidates-were-successful-on-the-fourth-day-of-police-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-635226-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पुलिस भर्ती...एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में चौथे दिन 280 अभ्यर्थी रहे सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पुलिस भर्ती...एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में चौथे दिन 280 अभ्यर्थी रहे सफल
Fri, 07 Mar 2025 01:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:19 PM IST
सार
उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख और दक्षता परीक्षा पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही है। भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए सभी चरणों को राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कराने के साथ ही सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में पुलिस भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में शारीरिक भर्ती परीक्षा के चौथे दिन 500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष कुल 358 शारीरिक परीक्षा देने पहुंचे, जिनमें 280 अभ्यर्थी सफल रहे।
विज्ञापन
सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि भर्ती केंद्र एसडीआरएफ वाहिनी जौलीग्रांट में उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख और दक्षता परीक्षा पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही है। भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए सभी चरणों को राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कराने के साथ ही सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े्ं...PM Modi: महिलाओं संग प्रधानमंत्री ने किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा कारणों से था मना, पर नहीं रुके, जानेंं वजह
विज्ञापन
कहा कि चौथे दिन 500 अभ्यर्थियों में से 358 उपस्थित व 142 अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से शारीरिक नापजोख व दक्षता परीक्षा के दौरान 280 सफल व 73 अभ्यर्थी असफल रहे। वहीं पांच अभ्यर्थी चोटिल होने के कारण भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए। अब तक कुल 2000 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1431 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिनमें से 1098 अभ्यर्थियों द्वारा शारीरिक नापजोख परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की गई है।