फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   271 students participated in the scholarship examination

Rishikesh News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 271 छात्रों ने किया प्रतिभाग

Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
271 students participated in the scholarship examination

विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय की ओर से श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय साधन सहयोग्यता व डॉ. शिवानंद राज्य योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पारियों में 271 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत ने बताया कि यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड एससीईआरटी की देखरेख में आयोजित की जाती है। श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज पूरे ब्लॉक का एकमात्र केंद्र है। इस केंद्र में डोईवाला ब्लॉक के 287 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दो पारियों में आयोजित परीक्षा में कुल 271 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं 16 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




प्रथम पारी 11 से 12:30 बजे और द्वितीय पारी 1:30 बजे से तीन बजे तक आयोजित की गई। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह कंडारी ने बताया कि दोनों परियों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर परीक्षा निरीक्षक गौरव शर्मा, नवनीत शर्मा, डॉ. मनोज शुक्ला, सुनीता अधिकारी, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed