{"_id":"693599d0a413d105b6038415","slug":"250-players-participated-in-the-state-karate-championship-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-135243-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 250 खिलाड़ी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में 250 खिलाड़ी हुए शामिल
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मेयर शंभू पासवान।स्रोत-आयोजक
- गंगा नगर स्थित एक वेडिंग प्वांट में चल रही चौथी गढ़वाल कप उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। गंगा नगर स्थित एक वेडिंग प्वांट में चौथा गढ़वाल कप उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए 250 खिलाड़ियाें ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मेयर शंभू पासवान ने की।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों जैसे, एम्स ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, काशीपुर आदि से आए लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे व दुष्प्रवृत्तियों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, सहयोग देने के लिए प्रयास करेगा। खेल ही वह मंच है जो युवाओं को आत्मविश्वास, ऊर्जा और उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है। राज्य मंत्री गिरीश डोभाल ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर खेमेंद्र कुमार गंगवार, अक्षत गोयल, ललित मोहन मिश्र, जयेंद्र रमोला, पवन शुक्ला, सुनील सिंह, सागर ठाकुर, सुमित कुमार, आकाश उनियाल, कृष्ण जाटव, लक्ष्मण साहनी, उज्ज्वल डबराल, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।