फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   25 Nomination Papers Sold for Student Union Election

Rishikesh News: छात्रसंघ चुनाव के लिए 25 नामांकन पत्र बिके

Wed, 23 Sep 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 23 Sep 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
25 Nomination Papers Sold for Student Union Election
- अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 8 प्रपत्रों की हुई बिक
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए 25 नामांकन पत्र बिके
नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को 25 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक आठ नामांकन पत्र बिके जबकि उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए चार-चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु हुई। नामांकन पत्र विक्रय समिति के संयोजक डॉ. इमरान अली ने बताया कि सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामांकन प्रपत्र बिके। नामांकन प्रपत्रों की बिक्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर तीन बजे तक हुई। इस दौरान विक्रय समिति के सदस्य डॉ. ज्योति शैली, डॉ. भारती जायसवाल, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. जितेंद्र नौटियाल, वर्षा रानी और संजीव कश्यप ने नामांकन प्रपत्र बिक्री काउंटर पर व्यवस्थाएं संभालीं। चुनाव मीडिया संयोजक डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed